Site icon Prsd News

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल को परीक्षण शिविर 9 को, दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

13 07 2022 free motorized tri cycle 22889181

गोंडा जिले के दिव्यांगजनों के लिए खुशबरी है। दिव्यांगों की सुविधा और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासन ने एक और नई पहल की है। अब दिव्यांगों को ट्राई साइकिल की जगह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल (बैट्री चालित ट्राई साइकिल) दी जाएगी। इसके लिए जिले में कवायद तेज हो गई है। विभाग ने इसके लिए 80 फीसद दिव्यांगों से आवेदन मांगे हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन जिन्हे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की आवश्यकता है वे जरूरी अभिलेखों के साथ 09 अगस्त, 2023 को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गोण्डा के कक्ष संख्या-35 में उपस्थित होकर अपना शारीरिक परीक्षण करा ले जिससे नियमानुसार मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जा सके।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया कि दिव्यांगों की राह आसान करने के लिए मोटराइज्ड (बैट्री चालित) ट्राई साइकिल दिया जाना है। इसे प्राप्त करने के लिए शासन कुछ शर्तें रखी हैं। दिव्यांगता 80 फीसद या उससे अधिक होनी चाहिए। दिव्यांगों की आयु 16 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। दिव्यांगजन हाथों से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल चलाने में सक्षम हो। आवेदक के पास यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड होना चाहिए। दिव्यांगजन या उसके परिवार की सालाना आय 1.80 लाख से अधिक न हो।

1. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र 80 प्रतिशत या उससे अधिक।
2. तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से अधिक न हो)।
3. निवास प्रमाण पत्र।
4. जाति प्रमाण पत्र।
5. विद्यार्थी वर्ग हेतु हाई स्कूल का अंक प्रमाण पत्र।
6. यू0डी0आई0डी0 कार्ड।
7. आधार कार्ड।
8. दिव्यांगता प्रदर्शित एक फोटो।
9. मोबाइल नम्बर।

Exit mobile version