Site icon Prsd News

डीएम नेहा शर्मा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को दिए आवश्यक निर्देश

photo 2023 09 11 16 59 32

गोंडा में सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 282 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर प्राचार्य आवास, प्रशासनिक भवन, महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास एवं अन्य सभी तैयार हो रहे सभी बिल्डिंग भवनों में जाकर कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में और तेजी लाएं ताकि सत्र प्रारंभ से पहले पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो सके। निरीक्षण के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बचे हुए कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द तैयार करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर राजकीय नोडल अधिकारी डा० कुलदीप पाण्डेय, एई भवन निर्माण खंड बलरामपुर, सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version