Site icon Prsd News

गोंडा में नाबालिक किशोरी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पांच गिरफ्तार

WhatsApp Image 2023 12 11 at 13.49.32 266f8063

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में बातचीत करते थे। यह पूरा मामला उसके प्रेमी के दोस्त भी जानते थे। धीरे-धीरे यह बात फैलने लगी। परिजनों ने लोक- लाज के भय से प्रेम पर पहरा लगा दिया। युवती की मोबाइल छीन कर रख दिया। उधर प्रेमी बातचीत न होने से नाराज था। उसके मित्र ताना मारने लगे। वह यह बात किसी से कह भी नहीं सकती थी। बीते शनिवार को उसने घर के बरामदे में छत के हुक के सहारे लटक कर मौत को गले लगा लिया। उसके आत्महत्या कर लेने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवती के बाबा की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में बरसाती, मोहन, गंगाराम, सहित पांच लोग शामिल हैं।

Exit mobile version