Site icon Prsd News

गोंडा में लुटेरी दुल्हन समेत चार आरोपी गिरफ्तार, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम

WhatsApp Image 2023 12 27 at 13.01.48 48839018

गोंडा में शातिर दुल्हन ही लुटेरी निकली है दरअसल बहूभोज के दूसरे दिन ही अपने शातिर गैंग के लोगों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है।खरगूपुर पुलिस पांडेय पुरवा गांव में बीते दिनों शातिर दुल्हन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए खरगूपुर पुलिस ने जहरखुरानी कर घटना को अंजाम देने वाली दुल्हन और उसके गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई शातिर दुल्हन और उसके साथियों के कब्जे से जेवरात कपड़े और एक मोबाइल फोन के साथ नशीली गोलियां भी बरामद हुई है। खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा बैदौरा के रहने वाले बृजभूषण पांडेय की शादी नहीं हो रही थी। खरगूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जोखू ने लखीमपुर खीरी की रहने वाली शातिर लुटेरी दुल्हन शिवानी से बीते 17 दिसंबर को धूमधाम से पृथ्वीनाथ मंदिर पर शादी कराई थी। बीते 21 दिसंबर को शादी का घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस मांगलिक कार्यक्रम में लुटेरी दुल्हन शिवानी के भाई करोड़ी उर्फ सुनील, दोस्त गुड़िया और छोटू आरोपी गुड़िया के पति व शादी करवाने वाले जोखू मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शातिर दुल्हन के भाई करोड़ी और छोटू और जोखू चले गए थे और शिवानी की दोस्त गुड़िया घर पर ही रुक गई थी।
जहां 22 दिसंबर की रात्रि में शिवानी द्वारा पीड़ित पति बृजभूषण पांडेय के परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था। अपने शातिर लोगों के साथ मिलकर के शादी का सामान लाखों रुपए का लेकर के फरार हो गई थे। खरगूपुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाली शातिर दुल्हन शिवानी उर्फ गोमती देवी और गैंग के जोखू उर्फ पवन, करोड़ी उर्फ सुनील, गुड़िया को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास लूट गए लाखों रुपए के जेवरात घर के समान और 350 टैबलेट नशीली गोलियां व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए भोली-भाली जनता के साथ तरह-तरह के तरीके अपनाकर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है।

Exit mobile version