Site icon Prsd News

झाड़-फूंक के नाम पर विवाहिता से गैंगरेप, पीड़िता बोली- युवक ने खुद को बताया था मौलाना

photo1687327325

Gonda News: गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहित महिला ने एक युवक और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ गलत काम किया गया। वहीं उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए। महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए महिला को धर्म परिवर्तन करने की बात कही गई। इसके साथ ही उसपर शादी करने का दबाव भी बनाया गया।
पीड़िता ने लिखित तहरीर में बताया कि युवक ने खुद को मौलाना बताया था। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति दिमागी रूप से बीमार रहता है और वो दिव्यांग है। इस दौरान युवक कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली ने पति के इलाज के नाम पर झाड़-फूंक किया। इसके बाद वो पीड़िता को एक कमरे में ले गया। वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया। पीड़िता के मुताबिक, ”युवक और उसके अन्य साथियों ने मिलकर मेरे साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए।”
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों ने कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। दर्ज FIR के मुताबिक कल्लू ने महिला से शादी करने का दबाव भी बनाया। वहीं धर्म परिवर्तन की बात भी कही। उसने बताया कि अभी मेरी शादी को एक साल ही हुआ है।
वही परसपुर पुलिस ने पीड़ित विवाहित महिला की तहरीर पर ग्राम मरचौर कटेसर पुरवा निवासी खुद को मौलाना बताने वाले कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली सहित 3 लोगों के विरुद्ध धारा 342,328, 376 डी,323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version