Site icon Prsd News

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2023 08 08 at 08.57.20

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गये हैं।
उक्त निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के कुशल निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज नवीना शुक्ला के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक परसपुर रणविजय सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर के उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय व हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह द्वारा मु0अ0सं0 358/23 धारा 363/366 आईपीसी के तहत वांछित अभियुक्त ग्राम गुडियन पुरवा बहुवन मदार मांझा निवासी सुनील निषाद पुत्र रोहित निषाद उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि
उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना परसपुर में विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Exit mobile version