Site icon Prsd News

गोंडा पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाकर पकड़े 30 वारंटी

WhatsApp Image 2023 11 30 at 17.20.41 d07be7e2

गोंडा जिले की पुलिस ने गैर जमानती वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 19 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकांश आरोपितों पर गंभीर मामले दर्ज हैं और ये सभी पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
कोतवाली देहात पुलिस ने एक, थाना इटियाथोक पुलिस ने एक और थाना धानेपुर पुलिस ने दो वारंटी पकड़े। इसी तरह थाना खोड़ारे पुलिस ने दो, थाना मोतीगंज पुलिस ने एक, थाना मोतीगंज पुलिस ने तीन, तथा थाना छपिया पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया। वही थाना करनैलगंज पुलिस ने चार, थाना कटराबाजार पुलिस ने चार , थाना कौड़िया पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version