Gonda News: गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घर से चुराया गया एक एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान फोरबिसगंज आसरा आवास निवासी रंजीत के रूप में हुई है। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, विनोद कुमार तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी निवासी बादशाह बाग हनुमन्त नगर कालोनी फोरबिसगंज के यहां गैस सिलेंडर की चोरी की थी। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
गोंडा में घर से गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
