Site icon Prsd News

पति ने पत्नी की कर दी हत्या,केस

मारपीट 11 1

वजीरगंज(गोंडा)।तिलकराम निवासी देवीनगर ने बुद्धवार की मध्य रात्रि में सोती हुई पत्नी सुशीला(40) की सिर में चाकू व पत्थर से वार कर हत्या कर दी।दम्पती के पुत्र मनीष कुमार ने केस दर्ज कराया है।
मनीष कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार वह रात में घर की छत पर सो रहा था व माता-पिता छप्पर के ओसारे में फर्श पर पन्नी बिछा कर सो रहे थे।उसके पिता शराब पीने के आदी हैं व अक्सर नशे में उसकी माँ को मारते-पीटते व प्रताड़ित करते थे।रात लगभग 11 बजे नीचे से उसकी छोटी बहन के रोने की आवाज पर वह नीचे उतरा तो देखा कि उसके पिता उसकी माँ को सोते समय ही जान से मारने की नीयत से सिर पर चाकू व पत्थर के लोढ़े से मार दिए हैं व सिर कट-फट गया है तथा सिर के नीचे के कपड़े खून से लथ-पथ हैं।उसके पिता उसे देखते ही भाग गए।उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग भी आ गए।वादी के छोटे भाई-बहनों ने भी पिता को भागते हुए देखा है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी तिलक राम के विरुद्ध हत्या व महिला प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version