Site icon Prsd News

गोंडा में रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा, फिटिंग खुलने से 7 रेलकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2023 11 07 at 16.54.31 45b5a1b9

गोंडा जिले के मोतीगंज और बरुआ चक स्टेशनों के बीच रेल प्रखंड पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। कर्मचारी रेल पटरी को काटकर उसे जोड़ रहे थे। इसी दौरान पटरी को उठाते समय वह फिसल गई। जिससे उसकी सारी फिटिंग खुल गयी। फिटिंग खुलने से काम में जुटे कर्मचारी ट्रैक की चपेट में आ गए। इस हादसे में गैंगमैन और ट्रैकमैन रामजी वर्मा, रुपेश, रविशंकर गुप्ता, रोहित रंजन, रवीन्द्र कुमार, रामकिशोर व मेट दिनेश कुमार घायल हो गये। सभी को तत्काल मोतीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल रेल कर्मियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मण्डल रेल प्रबधक के पीआरओ महेश कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी।

Exit mobile version