Site icon Prsd News

मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश-राहुल और केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश अब ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें

photo1686906164

Gonda News: जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोंडा पहुंचे। यहां राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की क्या बात की जाए जब देश समृद्धि और विकास की ओर बढ़ रहा है तो राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की बुराई कर रहे हैं।
बिहार के एक विधायक द्वारा रामचरितमानस को लेकर बयान दिए गए विवादित बयान पर भी निशाना साधा। बिहार के विधायक को आसुरी विचारधारा वाला बताते हुए कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और उसके बाद से ही आसुरी विचारधारा के लोग ऐसे बयान बाजी कर रहे हैं। इनके बयानबाजी से कुछ होने वाला नहीं है। अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर दिए गए बयान पर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें। अपने ऑफिस और कार्यालय से निकल कर जनता के बीच जाएं और जनता की बातों को समझें। अखिलेश यादव कभी मुद्दों की बात नहीं करते। जनता के बीच में जाकर बातों को समझें तभी कुछ कर पाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौटंकीबाज बताते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा किए गए शराब घोटाले की जांच एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से की जा रही। अरविंद केजरीवाल के एक उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में है। अरविंद केजरीवाल को भी जेल जाने का डर सता रहा। इसीलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं। उनको डर है कि उनका नाम भी ना किस तरीके से आ जाए। केजरीवाल को कहा कि आपके नेतृत्व में आपके मंत्रियों ने दिल्ली को लूटने का काम किया है। जांच चल रही है अगर जांच के दायरे में आप भी आएंगे तो आप भी नहीं बचेंगे। आप देश में भूमिका नौटंकी कर रहे हैं। इस नौटंकी से आप बचेंगे नहीं।

Exit mobile version