Site icon Prsd News

पुलिस व वन विभाग के मिली भगत से हरे आम के पेड़ पर चला आरा, हरियाली नष्ट करने में जुटे है सैकडो लकड़ कट्ट

WhatsApp Image 2023 09 21 at 17.59.44

बालपुर(गोंडा)। बालपुर क्षेत्र के सैकडो लकड़ी के ठेकेदार पुलिस व वन विभाग की मिली भगत करके हरे प्रतिबंधित पेड़ पर आरा चलाने में संकोच नही करते। पुलिस एव विभाग के लोगो का रेट पहले से तय है। आम का रेट अलग महुवा का अगल तथा जो पेड़ प्रतिबंधित नही उसी के पीछे हरियाली नष्ट करने की मुहिम चला रहे है।
बताते चले बालपुर कस्बा तीन थानों के बीच में है। वैसे बालपुर कस्बा कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में आती है। लेकिन उसके बगल में कटरा बाजार व कोतवाली देहात की सीमा लगती है। बुधवार को क्षेत्र झलवा चौराहे पर दो हरे आम काटे गए। दो पेड़ अहिरन पुरवा में काटा गया हडियागाड़ा में भी हरे पेड़ की काटना जारी है। सभी जिम्मेदार अपना रेट तय करके आंख बन्द कर लेते है। कटरा बाजार, कोतवाली देहात व के सभी गांव में पेड़ कटाई का काम धड़ल्ले से चल रहा है।वन दरोगा राम चंद्र सिंह ने बताया की जानकारी मिली है। जांच करके वन अधिनियम के तहत किसान व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

Exit mobile version