Site icon Prsd News

Gonda : छपिया में दूल्हे के परिवार पर फौजी ने दागी कई राउंड फायरिंग

photo 2024 02 13 18 01 02

मसकनवा/बभनान (गोंडा) गली में टिन शेड लगाने को लेकर तीन बजे पूर्व में हुए विवाद के चलते एक फौजी ने अपने एक पड़ोसी के घर पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मसकनवा चौकी क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के निवासी बाबूराम जायसवाल ने बताया कि आज उसके छोटे बेटे अमनदीप की शादी थी। बारात राम नगर बस्ती जानी थी। घर के सामने बने मंडप में टेंट के नीचे भोजन बारात की तैयारी चल रही थी। परिवार और पड़ोसी रिश्तेदार दरवाजे पर बैठे थे। अचानक घर के बगल के सीताराम पुत्र राम फेर असलहे लाठी डंडों से लैस दर्जन भर साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। बाबू राम का कहना है कि सीताराम उर्फ गब्बर ने असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुल्हे की मामी झिनपता उम्र 58 वर्ष पत्नी अमेरिका निवासी जोगापुर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती ।दुल्हे के चाचा राम देव जायसवाल 50 वर्ष पुत्र हितराज जायसवाल, भाई दीपक जायसवाल 29 वर्ष, चचेरी बहन पिंकी जायसवाल 17 वर्ष पुत्री राम देव जायसवाल,चचेरा भाई सत्यम जायसवाल 18 वर्ष पुत्र राम देव जायसवाल पडोसी की लड़की लक्षमी यादव 13 वर्ष पुत्री राम तीरथ यादव, दूल्हे के मौसी का लड़का किशोर कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी बेरता थाना परशुरामपुर को घायल हो गए। दूल्हे अमनदीप को भी चोट आई। अमनदीप का कहना है की गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा अमित कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । एसओ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि रास्ते में घायल महिला झिनपता पत्नी अमेरिका की मौत हो गई।
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की दुस्साहस पूर्ण घटना को सुनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसओ छपिया सतेंद्र वर्मा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह सहित थाने के तमाम उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कास्टेबल सहित मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व सीओ मनकापुर घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी गोंडा ने बताया टिन शेड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। शेष घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाबूराम जैसवाल ने बताया की उसके लड़के की शादी थी। जिसमें परिवार सहित काफी संख्या में रिश्तेदार भी आए थे। जिसमें महिलाओं के स्नान करने के लिए घर के पीछे गली में आरोपी के घर के तरफ एक टिन शेड लगा दिया था। जिसको लेकर तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर सीताराम उर्फ गब्बर यादव ने आज सुबह दर्जनों साथियों के साथ असलहे व लाठी के साथ घर पर आकर हमला बोल दिया ।

Exit mobile version