Site icon Prsd News

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षण

photo 2023 08 27 20 49 34

शनिवार को उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा (राज्यमंत्री स्तर) ने जनपद गोंडा में निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उनका आगमन शुक्रवार को ही जनपद में हो गया था। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को उन्होंने निरीक्षण किया। अपने निरीक्षणों व बैठकों में डा. शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण किसी एक विभाग या अधिकारी का दायित्व नहीं है, वरन यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह भी बाल संरक्षण को लेकर सजग रहें। अध्यक्ष डा. शर्मा ने सर्वप्रथम जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द यादव से कहा कि कारागार में महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के लिए वे अपने स्तर से झूले की व्यवस्था करायें। इसके बाद पोर्टरगंज स्थित बालगृह शिशु व विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता भी की देखिए उन्होंने क्या कुछ कहा

Exit mobile version