Advertisement
अयोध्यालाइव अपडेट
Trending

अयोध्या के राम मंदिर आएं हैं तो कहां मिलेगा नि:शुल्क भोजन जानिए इस लेख में।

अयोध्या के राम मंदिर आएं हैं तो कहां मिलेगा नि:शुल्क भोजन

Advertisement
Advertisement

Ayodhya News: अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, ऐसे में दूरदराज से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान श्री राम का दर्शन करने आते हैं, ऐसे में रामजन्म भूमि परिसर से सटे अमावा मंदिर में संचालित ‘राम रसोई’ में भक्तों को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। रामलला के दर्शन कर जहां भक्त निहाल होते हैं वहीं राम रसोई में भोजन कर उनके मन को तृप्ति मिलती है। शुद्ध सात्विक तरह से यहां पर व्यंजन तैयार किए जाते हैं, वो राम भक्तों को परोसे जाते हैं, मंदिर प्रशासन का दावा है कि प्रतिदिन 2 से 3 हजार श्रद्धालु यहां निशुल्क भोजन ग्रहण करते हैं।
रामलला दर्शन मार्ग पर स्थित कार्यालय से भक्तों को भोजन के लिए कूपन दिया जाता है। राम रसोई में भक्तों को नौ प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। जिसमें दो प्रकार की सब्जी, कचौड़ी, चटनी, चावल, दाल, देशी घी, तिलौड़ी आदि शामिल होता है। राम रसोई में 9 प्रकार के व्यंजन जो भगवान को भोग के रूप में लगाए जाते हैं उसका प्रसाद श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निशुल्क दिया जाता है। प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ‘राम रसोई’ में भक्तों को कूपन मिलता है। विभिन्न जिलों व प्रदेशों से आने वाले भक्त निशुल्क भोजन पाकर आनंदित हो उठते हैं।
बिहार के पटना में स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर जो हनुमान जी का मंदिर है। वहां हर साल इस तरह के आयोजन होते हैं। वहीं से आने वाले फंड से अयोध्या में राम रसोई का संचालन किया जाता है। ‘राम रसोई’ के लिए सालाना 3.20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। जरूरत के हिसाब से बजट में वृद्धि की जा सकती है। अमावा मंदिर में इस व्यवस्था के लिए करीब 35 लोगों को लगाया है।
राम रसोई दिसम्बर 2019 में शुरू हुई थी और पहले ही दिन 2400 लोगों ने प्रसाद खाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share