Advertisement
देश विदेशलाइव अपडेट
Trending

पीएम मोदी ने मलेशिया दौरे को पूरा कर भारत के लिए रवाना हुए

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर भारत के लिए प्रस्थान किया। इस दौरे के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाने के कई अहम समझौते किए गए।

मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ साथ दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश, नवोन्मेष (innovation), डिजिटल तकनीक और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी समझौते किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि भारत का डिजिटल भुगतान सिस्टम UPI जल्द ही मलेशिया में शुरू होने वाला है, जिससे व्यापार और लेन-देन को नई गति मिलेगी और प्रवासी भारतीयों को सुविधा होगी।

यात्रा के दौरान छह बड़े समझौतों (MoUs) पर दस्तखत किए गए हैं, जिसमें रक्षा-सुरक्षा सहयोग, व्यापार निवेश, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, और तकनीकी साझेदारी शामिल हैं। इन्हें दोनों देशों के बीच रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर तक ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

मलेशिया दौरा पीएम मोदी की 2026 की पहली विदेश यात्रा थी और इसे ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूती देने वाला दौरा बताया जा रहा है, जो भारत की विदेश नीति और आस-पस क्षेत्र के सहयोग को नई दिशा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share