Site icon Prsd News

गोंडा में सड़क हादसे में 3 की मौत, एक घायल, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप

6140775636584631133

गोंडा में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सड़क हादसे का शिकार हुए सभी लोग किराना का व्यापार करके पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। हादसा कर्नलगंज कोतवाली के दत्त नगर में हुआ है।
कर्नलगंज निवासी 50 वर्षीय विश्वनाथ और 50 वर्षीय जगदीश, 49 वर्षीय जब्बार बहराइच से किराना का व्यापार करके लौट रहे अपनी पिकअप से लौट रहे थे। कर्नलगंज-बहराइच मार्ग पर दत्त नगर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे में 30 वर्षीय राजीव मिश्रा घायल है। वह भभुआ का रहने वाला था। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
कर्नलगंज कोतवाल ने बताया कि सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। एक व्यक्ति घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कर्नलगंज बहराइच मार्ग पर दत्त नगर के पास हुई है।

Exit mobile version