Site icon Prsd News

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश

09 10 2022 rain in up 1 23129073

UP News: यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने लगी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में प्री मानसून की बरसात होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।
यूपी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर मंगलवार को देखने को मिला। तूफान के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में प्री मानसून की बरसात होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। तापमान में भी 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटे के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश के आसार दिख रहे हैं। फ्री मानसून की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। आज से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कहीं-कहीं पर हल्की बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके चलते देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, बस्ती मंडल के बस्ती संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। बिपरजॉय तूफान का असर भी दिखाई देगा। यह सिलसिला 25 जून तक जारी रहने की संभावना है।

Exit mobile version