लाइव अपडेट
Trending

20 दिन बाद लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार साहू


पाकिस्तान से जारी कूटनीतिक तनाव के बीच भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तान ने 20 दिन बाद रिहा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जवान को आज सुबह 14 मई 2025 को अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपा गया। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से और स्थापित प्रोटोकॉल के तहत हुई।

क्या है पूरा मामला?
BSF कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। उस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव अपने चरम पर था। भारत सरकार ने लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की मांग उठाई।

भारत के पास भी है पाकिस्तानी जवान:
भारत ने भी 3 मई को राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया था। वह जवान भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जिसे BSF ने रोककर हिरासत में लिया।

BSF का बयान:
BSF के प्रवक्ता के मुताबिक, “पूर्णम कुमार साहू को आज सुबह लगभग 10:30 बजे संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के माध्यम से भारत को सौंपा गया। यह आदान-प्रदान सौहार्दपूर्ण और तय प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ।”

इस घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच जारी संवाद और कूटनीतिक दबाव के सकारात्मक नतीजे के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share