Site icon Prsd News

सांसद बृजभूषण ने राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व नेता, राहुल और तौकीर रजा को लेकर दिया बड़ा बयान

photo1688897788

Lucknow: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी के धान रोपाई और ट्रैक्टर चलाने को लेकर कहा कि राहुल गांधी जानना चाहते हैं कि धान में फूल कब आएगा। तौकीर रजा को लेकर उन्होंने बड़ी बात कहां।
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC के सवाल पर कहा कि विरोध तो हर बात का होता है।लेकिन सरकार अभी सबकी सुन रही है। मुसलमानों के अलावा भी कुछ अप्पतियां आई है। एक देश में दो कानून नहीं चलेगा। अभी कुछ आपत्तियां आई हैं। सब की बातों को सुनकर आगे विचार किया जाएगा। बहुत से मुस्लिम नेता सहित बड़ी संख्या में देश के मुस्लिम भी इसके समर्थन में है। वहीं तौकीर रजा के मुस्लिम युवकों को एजेंसियों द्वारा परेशान करने के बयान पर कहा कि हमेशा तौकीर रजा जहरीली जुबान का प्रयोग करते हैं। उनके बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। देश के बारे में या देश के भविष्य को देखते हुए नहीं बोलते हैं। वह उनकी मर्जी है। कुछ भी बोले। वह देश और भविष्य की बातों का ध्यान नहीं रखते है। राहुल गांधी के धान रोपाई पर कहा कि पूछ रहे है कि धान में फूल कब आएगा। उनकी परवरिश के दौरान खेती किसानी से पाला नहीं पड़ा है। इसलिए वह सीख रहे है। राजनीति में अभी परिपक्व नहीं है।
सोनीपत में राहुल गांधी धान की रोपाई करने के बाद ट्रैक्टर चलाएं जाने पर बीजेपी सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे थे। इसमें फूल कब आएगा राहुल गांधी अनुभव इकट्ठा कर रहे हैं। जब वह पैदा हुए ऐसी उनकी परवरिश थी। गांव से उनका पाला नहीं पड़ा। खेती किसानी से उनका पाला नहीं पड़ा। अब वह सीख रहे हैं। अच्छा कर रहे हैं। सीखना चाहिए वह राजनीति में बहुत पीछे है। राहुल गांधी राजनीति में परिपक्व नहीं है। मतलब उनको कोई सीरियस नहीं लेता है।

Exit mobile version