Site icon Prsd News

रणथंभौर में सगाई से पहले टाइगर सफारी का आनंद लेते दिखे रेहान-अविवा, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में आज होगा समारोह

vseslnis raihan vadra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अपनी मंगेतर अविवा बेग के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे हुए हैं। सगाई से पहले दोनों को रणथंभौर नेशनल पार्क की खूबसूरत वादियों में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। सफारी के दौरान रेहान और अविवा बेहद सादगी भरे अंदाज़ में नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, आज रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई समारोह रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग (Sherbagh Hotel) में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।

इस खास मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी रणथंभौर पहुंच चुके हैं। परिवार नए साल का जश्न भी यहीं मनाने वाला है। गांधी-वाड्रा परिवार की यह पारिवारिक खुशी राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रेहान और अविवा पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं। रणथंभौर की शांत वादियों में हो रही यह सगाई समारोह सादगी और पारिवारिक माहौल का प्रतीक मानी जा रही है।

Exit mobile version