Site icon Prsd News

WFI के अध्यक्ष बने संजय सिंह, सांसद बृजभूषण बोले दबदबा तो है दबदबा तो रहेगा वायरल हुआ वीडियो

WFI President e1704794641168

भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संजय सिंह बबलू को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद दिल्ली सहित गोंडा में भी जश्न मनाया गया।
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोले और पटाखे फोड़कर जमकर जश्न मनाया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि दबदबा तो कायम है और दबदबा रहेगा भगवान ने दे रखा है यह वीडियो बीजेपी सांसद का सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथी ही बीजेपी सांसद शरण सिंह के द्वारा एक पोस्ट भी जारी किया गया है जिसमें लिखा है तब दबदबा तो कायम है भगवान ने दे रखा है।
बृजशरण शरण uसिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए गए जश्न का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ सही करो कार्यकर्ता गोले और पटाखे दाग कर संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विजई होने के बाद जश्न मना रहे हैं।
भारतीय कुश्ती संघ के हुए चुनाव में संजय सिंह बबलू को 48 में से 40 वोट मिला है और भारतीय कुश्ती संघ की पद पर विजई हुए हैं संजय सिंह बबलू बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।

Exit mobile version