Site icon Prsd News

यूपी के 23 जिलों में तूफान लेकर आएगा ठंडी हवाएं, अगले 4 दिनों में बारिश की संभावना

1234 1

Luknow: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपने तेवर लगातार दिखा रही है। गर्मी ने यूपी के सभी जिलों में हाहाकार मचा रखा है। यूपी में इन दिनों पारा 44 से 45 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग शाम होने का इंतजार करते हैं। गर्मी की तपिश के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। अब लोग यही जानना चाह रहे है। मानसून कब आएगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 जून 21 जून से यूपी के कई जिलों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इस दौरान झमाझम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके चलते देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, बस्ती मंडल के बस्ती संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। बिपरजॉय तूफान का असर यूपी में बहुत कम देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके प्रभाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आद्रता बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है।

Exit mobile version