Site icon Prsd News

UP ATS ने लश्कर, अल क़ायदा और गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकी गिरफ़्तार किये।

Untitled design

UP News: रिज़वान खान जम्मू कश्मीर के पूँछ इलाके का रहने वाला है और बिहार में गार्ड की नौकरी करता है जबकि सद्दाम शेख बैंगलुरु में ड्राइवर का काम करता है। सद्दाम यूपी के गोंडा का रहने वाला है।

सूरत से गोण्डा आया था,आतंक वादी सद्दाम शेख
गोण्डा। यू पी एस टी एस ने दो आतंक वादी को गिरफ्तार कर के जेल भेजा है, जिस में एक आतंक वादी सद्दाम शेख गोण्डा का रहने वाला है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पठान पुरवा निकट रेशम फार्म करन पुर निवासी सद्दाम शेख पुत्र मुंसी मिया को सन 2009 में राकेश भुजवा पुत्र मोती भुजवा ने सूरत में साथ मे काम करने के दौराम दोस्ती हो गई थी। उस को गोण्डा जिला अपने गांव लेकर चला आया। धीरे धीरे वह पठान पुरवा गांव में जाकर नमाज पढ़ने लगा था। मुस्लिम समुदाय में उस ने अपनी पकड़ बना लिया। बाद में वह एक कल्लन प्रधान नामक व्यक्ति के सम्पर्क में आया और गहरा सम्बंध बना लिया। कल्लन ने पठान पुरवा निवासी मोहर्रम अली की पुत्री रुबीना से शादी करा दिया। बाद में उसने यही पर जमीन खरीद कर मकान बनवा लिया। यही रहने लगा। अपना बंगलौर चला गया और वही पर चालक का काम करता था। घर वालो को बताता था कि वह बंगलौर में गाड़ी चलाता है। वही से घर वालो को पैसा भेजता था। आतंक वादी सद्दाम शेख के तीन बच्चे है। दो लड़कियां और एक लड़का है। तीनो बच्चे गाँव के एक मदरसे में पढ़ रहे है। शनिवार को एस टी एफ पुलिस गोण्डा आई और कोतवाली देहात की पुलिस को साथ मे लेकर सद्दाम के घर पूछ ताछ करने गई थी। सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया। सद्दाम की पत्नी रुबीना ने बताया कि उस के पति ने उस को बताया कि वह गाड़ी चलता है। इस के आगे उस को कोई जानकारी नही है।

Exit mobile version