परसपुर गोण्डा।।स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम रामबारी मधईपुर कुर्मी के एक परिवार में उस समय मातम छा गया, जब 24 वर्षीय सोनू नामक लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी करते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक के पिता पंडित चौहान पुत्र प्यारे चौहान ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि उसका लड़का सोनू 24 वर्ष कल 3- 4 बजे घर से बाहर चला गया था।परिजनों ने लड़के की काफी खोजबीन किया। परन्तु रात में नहीं मिला। सुबह पता चला कि उसका लडका मृत अवस्था में नहर पुलिया के समीप लड़के का शव मिला।
मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने गहनता से प्रकरण की जाँच पड़ताल किया। घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुँचकर प्रकरण की पूरी जानकारी लिया।प्रभारी निरीक्षक परसपुर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी लिया। गहनता से प्रकरण की जाँच पड़ताल किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
Categories
24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,मौके पर सीओ एवम पुलिस बल मौजूद
