परसपुर गोंडा। कस्बा परसपुर के चौक बाजार निवासी रामलखन यज्ञशैनी की तहरीर पर थाना परसपुर की पुलिस ने 6 नामजद समेत अनेक अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147,148, 323, 506, 153-A, 505 व सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। जिसमे गोंडा की चेयरमैन उजमा राशिद, सलीम, नजीर, रहमतुल्ला, रासिद व कलीम सहित परसपुर के 300 अज्ञात लोग सामिल हैं। आरोप है कि चेयरमैन द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी। इसके प्रतिउत्तर में रामलखन यज्ञशैनी ने टिप्पणी की थी।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गया था। जंहा नामजद लोग उसे गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुये मारने लगे। इतने में हंसिया, बांका व डंडा आदि लेकर करीब 300 लोग पहुंचकर उसे घेर लिये। कुशल था कि उसी बीच एसआई संजीव सिंह पहुंच गये और उसे बचाये तब उसकी जान बची। थानाध्यक्ष परसपुर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नही उठा। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।