गोंडालाइव अपडेट
कोरोना जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव युवक को जेल भेजने का हुआ आदेश

गोंडा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। फिलहाल अभी इसकी संख्या दो है। जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। वह युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दे दिया। पुलिस ने जब जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के भी हाथ-पांव फूल गए।
गोंडा जिले के झंझरी विकासखंड के गांव दरियापुर के रहने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। अब बंदी को पुलिस अभिरक्षा में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।