Advertisement
पंजाबलाइव अपडेट
Trending

हरभजन सिंह ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, सुरक्षा बहाली की मांग

Advertisement
Advertisement

राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Harbhajan Singh ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के खिलाफ Punjab and Haryana High Court का रुख किया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।

याचिका में हरभजन सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को संभावित खतरा है, इसलिए सुरक्षा हटाना उचित नहीं है। साथ ही, उनके घर के बाहर “गद्दार” लिखे जाने और विरोध की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि सुरक्षा हटाने का फैसला किन आधारों पर लिया गया और क्या उचित ‘थ्रेट असेसमेंट’ किया गया था। साथ ही, “गद्दार” लिखे जाने की घटना पर अब तक की कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब सरकार ने उनकी पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF सुरक्षा प्रदान की। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई में यह तय होगा कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर अंतिम फैसला क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share