Advertisement
लाइव अपडेटविश्व
Trending

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Advertisement
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए इंतजार की अवधि बढ़ा दी है, ताकि बाजार में जमाखोरी और घबराहट में ज्यादा बुकिंग करने की स्थिति को रोका जा सके। नए नियम के तहत अब उपभोक्ता अगले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 21 दिनों के बजाय 25 दिन बाद ही कर सकेंगे। यह फैसला देशभर में गैस की समान आपूर्ति बनाए रखने के लिए लिया गया है।

दरअसल मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर खतरे के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसी वजह से भारत में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत हाल ही में 60 रुपये बढ़ाकर लगभग 913 रुपये कर दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबार प्रभावित हो सकते हैं।

हालांकि सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। तेल कंपनियां फिलहाल अपने मुनाफे और नुकसान को संतुलित कर रही हैं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर खतरा बढ़ गया है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल और गैस की आपूर्ति होती है। इस मार्ग में बाधा आने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है और इसी वजह से भारत सहित कई देशों में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share