
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह! आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाना है। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज है और सबसे बड़ा सवाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तथा अनुभवी संजू सैमसन को लेकर बना हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित टीम में वैभव को जगह नहीं दी है।
आकाश चोपड़ा के मुताबिक अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत संजू सैमसन को करनी चाहिए। उनका मानना है कि टीम ने सैमसन को इस सीरीज के लिए चुना है, इसलिए उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि वैभव ने पिछली सीरीज में रन जरूर बनाए हैं, लेकिन वह इस मुकाबले में सैमसन को बाहर बैठते नहीं देखना चाहते। ऐसे में उनके हिसाब से वैभव को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
चोपड़ा की संभावित प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बाद ईशान किशन को नंबर-3, श्रेयस अय्यर को नंबर-4 और तिलक वर्मा को नंबर-5 पर रखा गया है। ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को जगह मिली है। गेंदबाजी में अक्षर पटेल के साथ जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती उनकी पसंद हैं।
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में उन्हें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के साथ शीर्ष क्रम के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। इससे पहले संभावित टीम को लेकर कई आकलनों में वैभव को अभिषेक के साथ ओपनिंग कराने की संभावना जताई गई थी।
हालांकि, आकाश चोपड़ा की प्लेइंग-11 सिर्फ उनकी राय और संभावित टीम है, अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा। मैच से पहले ईशान किशन की फिटनेस और पिच की परिस्थितियां भी अंतिम एकादश पर असर डाल सकती हैं।



