
Gonda: गोण्डा। जनपद में अलग अलग अलग स्थानों पर ट्रेन से कट कर दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोक पुर गाँव के निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव राज स्थान जा ट्रेन से जा रहा था। कैथोला स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिर कर कट गया। जिस से उस की मौत हो गई। उस के पिता राजेन्द्र यादव ने बताया कि वह कमाने के लिए राज स्थान जा रहा था। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कौड़िया थाना क्षेत्र के गुदगुदिया गांव के निवासी 65 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र महादेव सिंह सिंह शनिवार की को बाजार गया था। रात्रि में घर पैदल लौट कर आ रहा था। गांव के समीप ही लाइन को पार करते समय ट्रेन से कट कर मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।