Advertisement
भारतलाइव अपडेट
Trending

कजिया बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

Advertisement
Advertisement

केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस जीत के बाद पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स 2026 मिस्बाह अरशद ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मिस्बाह की ओर से साझा की गई बधाई पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते चर्चा में आ गई।

मिस्बाह अरशद ने कजिया की ताज पहने तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कजिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि वह इस उपलब्धि की पूरी तरह हकदार हैं और जल्द ही प्यूर्टो रिको में उनसे मुलाकात की उम्मीद है। दोनों देशों की ब्यूटी क्वीन के बीच इस सकारात्मक संदेश को सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी से देखा जा रहा है।

कजिया लिज मेजो ने 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया। वह इस खिताब को जीतने वाली केरल की पहली महिला हैं। अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कजिया मूल रूप से केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली हैं और लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस टीन डीवा 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया था।

वहीं, मिस्बाह अरशद भी मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2026 का खिताब जीत चुकी हैं। वह मनोविज्ञान की छात्रा होने के साथ मॉडल और ब्यूटी-पेजेंट प्रतियोगी हैं। अब वह भी मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारत और पाकिस्तान की दोनों ब्यूटी क्वीन के एक ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचने से इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। मिस यूनिवर्स 2026 का आयोजन प्यूर्टो रिको में होना है, जहां दुनिया भर की प्रतिभागी अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share