गोंडालाइव अपडेट

नगर निकाय चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के लिए अयोध्या में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

नगर निकाय चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के लिए अयोध्या में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।जिसको देखते हुए शहर के तहसील सदर व कलेक्ट्रेट परिसर मे पहुंचकर डीआईजी, एसएसपी मुनिराज जी ने पुलिस बल के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। वही जनपद मे सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर महत्वपूर्ण स्थानों/ड्युटी प्वाइंट पर ड्युटी पर लगे कर्मचारीगणों को चेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश कर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नामांकन की समस्त प्रक्रियाओं को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर औऱ सदर तहसील मे चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखा।तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश किया गया है।सभी को ब्रीफ किया गया कि कोई भी असलहा का प्रदर्शन ना करें।उन्होंने कहा कि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 24 अप्रैल तक चलेगी।सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक प्रतिदिन चलेगी। और आज पहले दिन लोग फॉर्म खरीद रहे हैं।अयोध्या जनपद में एक नगर निगम, एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायत है, कुल 169 वार्ड, 169 मतदान केंद्र है 467 मतदान स्थल है. सभी जगह हमारी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share