गोंडालाइव अपडेट
Trending

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Gonda: गोडा। शुक्रवार को सदर तहसील के अंतर्गत मुजेहना ब्लॉक के अंतर्गत बेसहुपुर के मजरे पंडित पुरवा गांव में बुलडोजर की मदद से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। मौके पर शासन प्रशासन के लगभग दो दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

करीब दो दशक पूर्व से रास्ता कब्जा कर मकान निर्माण करवा लिया जिसकों लेकर 2008 में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गयी थी। प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन खाली करवाने के लिए कार्यवाही भी की गयी लेकिन अतिक्रमण हटाने मे प्रशासन बेबस दिखा कोई कार्यवाही ना होते देख शिकायतकर्ता सदाराम ने मानीय उच्च न्यायालय की शरण में रिट दायर किया। उच्च न्यायालय के आदेश पर रास्ते पर किये गए अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई। शिकायतकर्ता सदाराम ने बताया कि हल्का राजस्व कर्मी वीरेंद्र कुमार की शिथिलता व सहयोग के कारण लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share