गोंडा
Trending

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए करें नामांकन, पुरस्कार के रूप में मिलेगी 11 लाख की धनराशि

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए करें नामांकन, पुरस्कार के रूप में मिलेगी 11 लाख की धनराशि

गोण्डा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उप्र गौरव सम्मान के लिए नामांकन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में संस्कृति निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभाव जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों जैसे कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। इन लोगों को उप्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है। गौरव सम्मान शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) / ललित कलायें/नाट्य विधायें / फिल्म मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन के क्षेत्र दिया जाएगा। चयनित व पुरस्कृत महानुभावों को 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र व मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित उपनिदेशक सूचना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह के दूरभाष नंबर 9453005875 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share