
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरण घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारत सरकार के इन सख्त एक्शन का असर अब पड़ोसी देश में साफ नजर आने लगा है। पाकिस्तान के नेता बुरी तरह घबराए हुए हैं और बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नजम सेठी का है। नजम सेठी ने भारत के कड़े रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए परमाणु हमले की गीदड़ धमकी दी है।
नजम सेठी ने कहा,
“अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है और वह लंबे समय तक चलता है तो पाकिस्तान टिक नहीं पाएगा। ऐसे में हम भारत पर परमाणु बम गिरा सकते हैं। भारत जानता है कि हम पागल हैं और कुछ भी कर सकते हैं। हम युद्ध से डरते नहीं हैं।”
सिर्फ नजम सेठी ही नहीं, इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी भी ऐसी ही धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था,
“अगर भारत ने हमारा पानी बंद किया तो जंग के लिए तैयार रहे। हमारे पास गौरी, शाहीन, गजनवी जैसे 130 परमाणु हथियार हैं और इन सभी का निशाना भारत की तरफ है।”
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम:
पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है। भारत सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कई बड़े फैसले लिए:
- भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय लिया है।
- भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
- भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी मौजूदा वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें देश छोड़ने के लिए कहा है।
इन कड़े कदमों के चलते पाकिस्तान बौखला गया है और अब उसके नेता दुनिया के सामने खुलेआम परमाणु युद्ध की धमकी देकर अपनी हताशा दिखा रहे हैं।