
गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र में अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित पंपापुर जंगल के पास एक 35 वर्षीय महिला का बीते 3 दिन पहले अधजली अवस्था में लाश मिली थी। खोडारे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई थी। आज खोण्डारे पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक भगवानदीन को गिरफ्तार कर आगे की विधि कार्रवाई में जुटी हुई है।
बीते 4 दिन पहले खोडारे थाना क्षेत्र का जगन्नाथपुर के पास स्थित पंपापुर जंगल के पास सिद्धार्थनगर की रहने वाली 35 वर्षीय मीना देवी का मृतका अवस्था में अधजली लाश मिली थी। खोण्डारे पुलिस मृतक महिला के बेटी की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक भगवान दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। आज खोडारे पुलिस ने सिद्धार्थनगर के ही रहने वाले आरोपी तांत्रिक भगवान दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक भगवान दीन झाड़ फूंक के नाम पर महिला को बीते कई सालों से अपने वश में कर लिया था। पति-पत्नी के रूप में दोनों रह रहे थे। जिसको लेकर के मृतक महिला के परिजनों ने विरोध किया था। इसके बाद आरोपी तांत्रिक ने महिला को उसके घर जाने दिया था। फिर दोबारा फरवरी के महीने से ही मृतक महिला आरोपी तांत्रिक भगवान दीन के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी।
आरोपी तांत्रिक महिला को झाड़ फूंक के नाम पर झांसा देकर के अपने साथ रख रहा था। लेकिन बीते 4 दिन पहले गोंडा जिले के पंपापुर जंगल के पास स्थित आरोपी तांत्रिक महिला को लेकर के आया और महिला से गलत काम करने को लेकर कहा इसके बाद महिला ने गलत काम करने से मना किया, तो क्षुब्ध होकर के आरोपी तांत्रिक ने मृतक महिला के साड़ी के पल्लू से ही गला दबा करके हत्या कर दिया। उसके बाद लाश को ले जाकर के एक खाई में फेंक दिया था। उसके बाद मृतक महिला के साड़ी के पल्लू में आग लगाकर मौके से फरार हो गया था