Advertisement
देश विदेशलाइव अपडेट
Trending

PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास संदेश

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। पुतिन ने अपने संदेश में पीएम मोदी के वैश्विक प्रभाव और भारत-रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। रूसी दूतावास ने पुतिन का यह संदेश साझा किया है।

पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने देशवासियों का गहरा सम्मान हासिल है और वैश्विक मंच पर भी उनका बड़ा प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने में मोदी के व्यक्तिगत योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

रूसी राष्ट्रपति ने हाल ही में अपनी नई दिल्ली यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। पुतिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सार्थक, स्पष्ट और उपयोगी रही।

पुतिन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत हमेशा सुखद रहती है। उन्होंने दोनों नेताओं की चर्चाओं को राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता का उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस और भारत द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आगे भी रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।

पुतिन का यह संदेश ऐसे समय आया है जब वह हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS Summit में शामिल होने भारत आए थे। इस दौरान पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। 17 सितंबर 2026 को वह 76 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर देश और विदेश से कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पुतिन के संदेश के अलावा पीएम मोदी को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोदी ने जन्मदिन पर लोगों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share