Advertisement
महाराष्ट्रलाइव अपडेट
Trending

‘सब्जी क्यों खाते हो, चिकन-मटन खाओ

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सब्जी खरीदने गए 69 वर्षीय डॉक्टर के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। विवाद की शुरुआत आरोपियों की एक टिप्पणी को लेकर हुई, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई में डॉक्टर जमीन पर गिर गए और उनके दो दांत टूट गए। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान राहुल गारे और अजय मोरे नाम के दो लोगों ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वे सब्जी क्यों खाते हैं और इसकी जगह चिकन-मटन खाना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद डॉक्टर और दोनों युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।

बताया गया है कि झगड़े के दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और वह जमीन पर गिर गए। गिरने के कारण उनके दो दांत टूट गए। मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे एक ऑटो-रिक्शा चालक के साथ भी कथित तौर पर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया और राहुल गारे तथा अजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को इलाके में लेकर गई। पुलिस की इस कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

इस घटना ने छोटी-सी बात पर विवाद के हिंसक रूप लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share