Advertisement
बिहारलाइव अपडेट
Trending

कौन हैं IPS प्रीता वर्मा?

Advertisement
Advertisement

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मौजूदा DGP विनय कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को कार्यवाहक DGP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वह बिहार पुलिस का शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला IPS अधिकारी बन गई हैं।

प्रीता वर्मा 1991 बैच की बिहार कैडर की IPS अधिकारी हैं और पुलिस सेवा में उन्हें तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह बिहार होम गार्ड्स और फायर सर्विसेज की DG के पद पर तैनात हैं। DGP विनय कुमार की गैरमौजूदगी में उन्हें पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक 21 दिनों की छुट्टी पर हैं।

कई अहम पदों पर कर चुकी हैं काम

प्रीता वर्मा बिहार पुलिस में लंबे समय से अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इससे पहले वह DG Training के पद पर भी रह चुकी हैं। 2022 में उन्हें DG Training के पद पर नियुक्त किया गया था।

उनके लंबे पुलिस करियर के दौरान उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था, जबकि 2023 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

राजस्थान से है संबंध

प्रीता वर्मा का होम स्टेट राजस्थान बताया जाता है, जबकि उन्होंने बिहार कैडर में IPS के रूप में लंबा कार्यकाल पूरा किया है। वरिष्ठता के लिहाज से वह बिहार पुलिस की प्रमुख अधिकारियों में शामिल हैं।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब बिहार में स्थायी DGP को लेकर प्रक्रिया भी चल रही है। मौजूदा DGP विनय कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होना है। नए DGP के चयन के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

फिलहाल प्रीता वर्मा को यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर मिली है। वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ बिहार पुलिस के DGP कार्यालय का काम भी संभालेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share