लाइव अपडेट
Trending

UP ATS ने 2 और पाकिस्तानी एजेंट को किए गिरफ्तार

UP ATS ने 2 और पाकिस्तानी एजेंट को किए गिरफ्तार

UP ATS ने दो और पाकिस्तानी एजेंट की गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी गोंडा से पकड़े गए रईस से हुई पूछताछ के बाद की गई। ATS ने दोनों को शनिवार 16 जुलाई को मुंबई से डिटेन किया। इसके बाद मुंबई की कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। वहां से दोनों को ट्रांजिट रिमांड में लेकर एटीएस की टीम लखनऊ पहुंची। यहां दोनों को लखनऊ कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दोनों का नाम सलमान सिद्दीकी और अरमान अली है। सलमान सिद्दकी गोंडा का रहने वाला है, जो मुंबई में पुताई का काम करता था। वहीं, अरमान अली मुंबई का रहने वाला है, वो वहां प्लंबर का काम करता था।
एटीएस मुख्यालय ने गोंडा से जिस रईस की गिरफ्तारी की थी। उसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इसी आधार पर सलमान और अरमान की गिरफ्तारी हुई है। अरमान ने ही पाकिस्तानी एजेंट से रईस की बात कराई थी।
अरमान ने पाकिस्तानी एजेंट से बड़ी रकम ली। इसके बाद सलमान सिद्दीकी के बैंक अकाउंट में पैसे डाले। इन दोनों ने अपने हिस्से की रकम लेने के बाद रईस के अकाउंट में 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि तीनों को सेना से जुड़ी सूचना को साझा करने के एवज में मिली थी।
रईस ने पूछताछ में बताया, ”कुछ साल पहले मुंबई में प्राइवेट काम करता था। यहां पर मेरी मुलाकात अरमान नाम के एक व्यक्ति से हुई। अरमान ने भारत में मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म और बाबरी मस्जिद की शहादत के बारे में बताया। उसने मुझे भारत के विरुद्ध जासूसी करने के लिए उकसाया।”

रईस ने ATS को बताया कि अरमान अली ही ISI एजेंट से बात करवाने और जासूसी करने का सूत्रधार था। उसी ने अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद रईस ने सलमान को अपने साथ लिया। रईस से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share