गोण्डा डिपो की रोडवेज बस नदी के किनारे खाई में पलटी 17 घायल 1 की मौत

गोंडा डिपो की रोडवेज बस कानपुर से बढ़नी जा रही थी। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में कुवानो नदी के पास चालक को झपकी आ जाने से पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में चालक और परिचालक समेत 21 लोग सवार थे। बस में सवार यात्रियों का कहना है। गोंडा बलरामपुर के बीच चालक को कई बार झपकी आई। गनीमत रही कि बस नदी में नहीं पलटी वरना कई लोगों की जान चली जाती। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और एसडीएम सहित कई अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि यह आज सुबह की घटना है। गोंडा डिपो की बस कानपुर से चलकर बढ़नी जा रही थी। गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर अचानक नदी के पास खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में कुल 21 लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सीएमओ सुशील कुमार ने बताया बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें बृजमोहन, शिवनाथ और प्रदीप को कंबाइंड मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि हमारा जो मेमोरियल अस्पताल है। वहां पर 14 लोगों को भर्ती किया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। उनको इलाज के लिए एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर दिया गया। कुछ लोगों को फैक्चर हुआ है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। एक यात्री की मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।