भाजपा महिला मोर्चा की जिलाअक्ष्यक्ष ने बूथ सत्यापन कर ली सेल्फी

गोंडा …भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी बूथो पर बनाए गए कार्यकर्ताओं के सत्यापन का कार्य करा रही है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीना राय पंडरी कृपाल मंडल के बूथ संख्या 235 व 236 पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा के साथ पहुंचकर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन कर बूथ के लोगों के साथ सेल्फी ली,जिला अध्यक्ष श्रीमती राय ने बताया कि पार्टी द्वारा जो निर्देश मिला है हम उसका पालन कर रहे हैं हमें बूथ सत्यापन की जिम्मेदारी मिली है हम बूथों पर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। सत्यापन के साथ साथ हमें अपने बूथ पर कैसे विजय प्राप्त करनी है उसकी भी रणनीति बताई जा रही है ।बूथ सत्यापन के दौरान मंडल मंत्री रामपुर वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक पप्पू तिवारी भूत अध्यक्ष रामपाल वर्मा व रामानंद के साथ वह समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।