गोंडालाइव अपडेट
एक महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। थाने की पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं किया। पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र की निवासिनी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी बाराबंकी जनपद में हुई है। मेरे मायके का एक युवक उससे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। फोन करके बार-बार परेशान करता है। इस बीच वह अपने मायके आई थी। उसके माता-पिता बाजार गए थे। तभी फरीद अहमद उसके घर में घुस आया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि कपड़े भी फाड़ दिए। जब उसने हल्ला मचाया तो मौके पर उसकी भांजी भी पहुंच गई। भांजी की पहुंचने के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता की माने तो उसने कहा अगर यह बात किसी से बताओगी तो तुम्हें और तुम्हारी भांजी को जान से मार दूंगा।