गोंडा
Trending

अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, नाजुक हालत में लखनऊ रेफर

अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, नाजुक हालत में लखनऊ रेफर

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव बिशनपुर बेरिया के रहने वाले अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर बृहस्पतिवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास घायल अवस्था में अपनी कार के बगल पड़े थे। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिस को लेकर उनके विरोधियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद गोली मार दिया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के बाद डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। तथा कमर के ऊपर साइड में एक एंट्री वूंड है । घायल अवस्था में नील ठाकुर ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पहले उनके साथ मारपीट किया। उसके बाद आरोप है कि वह लोग गोली मारकर फरार हो। पुलिस ने बताया कि यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। जहां पर एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। नगर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कल रात 11 बजे नगर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी के पास एक व्यक्ति अपनी गाड़ी के बगल घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम अमरपाल सिंह उर्फ़ अनिल ठाकुर बताया कहा कि पुरानी रंजीस को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट किया है। उसके बाद उसे गोली मार दी गई है। उसका एक्सरे कराया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में अभी बुलेट की पुष्टि नहीं हो पाई है। सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ के चंदन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही आवश्यक विधि कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share