Advertisement
उत्तर प्रदेशलाइव अपडेट
Trending

नोएडा में लेबर डे से पहले हाई अलर्ट

Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) को लेकर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर निगरानी शुरू कर दी है। संभावित प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है, जो 8 मई तक प्रभावी रहेगी।

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरे कमिश्नरेट को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटा गया है। नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं, ताकि हर इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा सके।

इस बार पुलिस ने हाई-टेक निगरानी पर खास जोर दिया है। करीब 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और CCTV के जरिए नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिसमें SP, Additional SP, DSP स्तर के अधिकारी, हजारों पुलिसकर्मी और PAC की कंपनियां शामिल हैं। साथ ही, इस बार बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

दरअसल, हाल ही में नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा और पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। इसी अनुभव को देखते हुए प्रशासन इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पहले से पूरी तरह सतर्क है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, बिना अनुमति किसी भी तरह की भीड़ या जुलूस न निकालें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share