गोंडालाइव अपडेट
Trending

गोण्डा में चढ़ा पारा 44 डिग्री पार गर्मी अभी और झुलसएगी

गोण्डा में चढ़ा पारा 44 डिग्री पार गर्मी अभी और झुलसएगी

Gonda News: भीषण तपिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। गोंडा में दोपहर की गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गोंडा में पारा 44 डिग्री पहुंच गया। इस बीच चक्रवर्ती तूफान दक्षिणी पश्चिमी राज्यों को प्रभावित कर रहा बिपरजॉय के कारण यहां सुबह शाम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेंटीग्रेड गिरावट दर्ज की जा रही है।
मानसून में देरी के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। धान की नर्सरी डालने का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सूर्यदेव की तपिश जहां लोगों को बेहाल कर रही है। वही बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गोंडा में पारा 44 डिग्री पहुंचने के बाद हीट बेब भी लोगों को सता रही है। अभी गोंडा में गर्मी से निजात मिलने की संभावनाएं बहुत कम दिख रही हैं।
भीषण तपिश के कारण लोग जहां हीटवेव का शिकार हो रहे हैं। वही विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण तपिश में जहां तक संभव हो दोपहर में घरों से बाहर ना निकले। धूप में आने के बाद तत्काल ठंडा पेय पदार्थ का इस्तेमाल ना करें। जब तक शरीर का तापमान सामान्य ना हो जाए। तब तक ठंडी वस्तुओं का प्रयोग करने से शरीर पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है।
मौसम वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि गोंडा में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि गोण्डा में 18 जून तक हल्की बारिश हो सकती है फिलहाल अगले 3-4 दिनों तक ऐसी भीषण गर्मी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share