अयोध्या
Trending

रामनगरी अयोध्या में देशभर के धनुर्धर इकट्ठा हो चुके हैं

रामनगरी अयोध्या में देशभर के धनुर्धर इकट्ठा हो चुके हैं

रामनगरी अयोध्या में देशभर के धनुर्धर इकट्ठा हो चुके हैं, मौका है राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का,यह प्रतियोगिता शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आज 25 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी, इस प्रतियोगिता का भूमि पूजन और उद्घाटन तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वैदिक मंत्रों के बीच किया, धनुष और बाण का नाम आते ही सबसे पहले मन मस्तिष्क में जो तस्वीर उभरती है वह भगवान श्री राम की है भगवान श्री राम को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता है,भगवान राम के दिव्य धनुष का नाम कोदंड था,आज भगवान राम की जन्मभूमि पर पहली बार तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ये पांच दिवसीय नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता जीआईसी ग्राउंड में 29 नवंबर तक चलेगी, देश के सभी राज्यों से 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है,उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इंडियन राउंड, कंपाउंड व रिकर्व तीन तरह की ये प्रतियोगिता होगी, सभी प्रतियोगिता यहां संपन्न कराई जाएगी, अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खेलो और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है, उत्साहित किया है, उसी का परिणाम है लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में बहुत अच्छी उपलब्धि हमारे खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं, देश का नाम रोशन कर रहे हैं, तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसके माध्यम से हम पौराणिक संस्कृति से जुड़ते हैं सुसंस्कृति भी होते हैं और जो युद्ध अभ्यास हमारे पूर्वजों ने किया था उसे अभ्यास को स्मरण भी करते हैं, यह खेल रोमांच पूर्ण होता है, यह खेल अपने संस्कृति को अपने सुसंस्कृति जीवन का जो पृष्ठभूमि है उसको मजबूती देता है, आने वाले समय में ओलंपिक के लिए फर्स्ट स्टेज के लिए हम क्वालीफाई करेंगी, तुर्की में होने वाले प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक के लिए हम पूर्ण रूप से सिलेक्ट होंगे, हमारे खिलाड़ी प्रतिभागी बनेंगे, यही नहीं तीरंदाजी की महिला खिलाड़ी भी उत्साहित है महिला खिलाडियों ने कहा कि रामनगरी में पहली तीरंदाजी प्रतियोगिता हो रही है,भगवान राम भी धनुर्धर थे,आज उन्हीं की जन्मभूमि पर ये तीरंदाजी प्रतियोगिता हो रही है, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आज रामनगरी अयोध्या में है,
उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, सेक्रेटरी अजय गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी,ओलंपियन आईएएस सुहास एलवाई, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी राज करण नैय्यर के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share