अयोध्या
Trending

महिला सुरक्षा अभियान को ठेंगा दिखा रहे खंडासा थानाध्यक्ष

महिला सुरक्षा अभियान को ठेंगा दिखा रहे खंडासा थानाध्यक्ष

विवाहिता कार्यवाही के लिए थाने की चौखट पर रगड़ रही एड़ियां

महिला संबंधी अपराधों में भी कार्यवाही करने से कतरा रही खंडासा पुलिस

मिल्कीपुर अयोध्या
प्रदेश सरकार जहां एक ओर महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर बृहद तौर पर पर मिशन नारी सुरक्षा अभियान चला रही है और उक्त अभियान के तहत चौथे फेज में उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मियों द्वारा विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के खंडासा थानाध्यक्ष महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों में भी कार्यवाही नहीं करना चाह रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित महिला थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है। बता दें कि खंडासा थाना क्षेत्र के कंजी गांव निवासी नव विवाहिता संगीतू पत्नी अनिल कुमार पुत्री हृदय राम ने खंडासा पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसका विवाह खंडासा थाना क्षेत्र के ही शिवदासपुर बनकटवा कीन्हूपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र राम यज्ञ के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था 51 हजार नकद स्प्लेंडर बाइक घरेलू सामान सहित सोने की अंगूठी एवं चैन सहित अन्य कीमती सामान दिए थे शादी के बाद वह विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी जहां उसे दहेज में काम समान लाने का उलाहना देने का दौर शुरू हो गया। यहां तक कि विवाहिता के पति, सास, तथा ससुर द्वारा एक लाख रुपए अपने मायके से मंगाई जाने की बात कहते हुए कई बार मारा पीटा भी गया। यह बात विवाहित महिला अपने मायके वालों को बताती रहती थी। इसके बाद थक हार कर महिला के परिवरीजन उसे उसकी ससुराल से अपने घर कंजी ले आए। पीड़ित विवाहिता ने मामले में ससुरारी जनों के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने हेतु 26 अक्टूबर को खंडासा थाने में तहरीर दी। मामले में पीड़ित महिला द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जाने के चार दिन बीत जाने के बावजूद भी खंडासा थानाध्यक्ष ने मुकदमा कायम करना तो दूर आरोपियों को थाने तलब कर पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा है। वहीं दूसरी ओर अब पीड़ित विवाहिता थाने का चक्कर काटने को विवश है। इस प्रकार से नारी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी खंडासा थानाध्यक्ष ठेंगा दिखाने में पीछे नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share