जनसंता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया
जनसंता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया

जनसंता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्मदिन जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी के नेतृत्व में धूमधाम के साथ पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मनाया गया इस मौके पर अयोध्या जनपद में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने अम्मा की रसोई के माध्यम से गरीबों में भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जा जाकर मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दीर्घायु की कामना की। बताते चलें कि जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान गुप्तार घाट स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने केक काटकर जिला अध्यक्ष- जयप्रकाश सिंह जेडी के नेतृत्व में जन्मदिन का जश्न मनाया गया इस अवसर पर संतोष सिंह कल्लू प्रधान महासचिव उमंग श्रीवास्तव आलोक सिंह एडवोकेट सैफ कुरैशी अभिषेक सिंह सत्यम सिंह विजेंद्र सिंह रवि राज निषाद हरीश सिंह फौजी सुमित सिंह विनय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।